
दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुड़की। सिटी पेट्रोल यूनिट रुड़की ने 36 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों को यातयात के नियमों की जानकारी दी और उन्हें अमल में लानें की अपील भी की।

उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 हमारे उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में चलाया जा रहा है और आम जनमानस को विस्तारपूर्वक यातायात की जानकारी समझाई जा रही है।जिसमें रोड पर चलते समय अपनी और दूसरे की जान कैसी बचाएं?
और यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने उत्तराखंड और भारत में होने वाली रोड से एक्सीडेंट से डेथ का ग्राफ खत्म किया जाए और यातायात नियमों का सही से पालन किया जाए।इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सीपीयू रूड़की ने टैक्सी एसोसिएशन रुड़की के चालकों को अच्छे से ब्रीफ किया गया और शपथ दिलाई गई कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies