दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से आयोजित "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के तहत शनिवार को सिविल लाइंस शिव मंदिर में महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी सह संयोजक सावित्री मंगला के नेतृत्व में ओंकार मंत्र का जाप किया गया और शिवलिंग पर अभिषेक किया। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना करके ओंकार मंत्र के दिव्य जाप का हिस्सा बने।
सिविल लाइंस स्थित शिव मनिंदर में आयोजित कार्यक्रम में सावित्री मंगला ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का एक सशक्त प्रतीक है, जिसे देशभर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ सृष्टि के कण कण में विराजते हैं।उन्होंने कहा कि उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है।
वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे। जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत के उन नागरिकों की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और भावी पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित करते आए हैं।
यह कार्यक्रम साल 1026 में महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि यह यात्रा देश को आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध के सूत्र मे बांधने का काम करेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी,रामगोपाल शर्मा,मनोज सक्सेना, सर्वेश गोस्वामी, सुजल कौशिक,अमित अग्रवाल, आयुष चौरसिया,रामकुमार बंसल, एम के कंसल, अजय प्रधान, पूनम प्रधान, रेखा शर्मा, कोमल,सरिता, शारदा, मधु मिश्रा, कमलेश शर्मा, दर्शन गुलाटी,रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies