News

1/9/2026 10:24:20 PM

आज 10 जनवरी दिन शनिवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा लेकिन लाभदायक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग आपको मजबूती देगा। घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। नए वाहन खरीदने की इच्छा आज पूरी हो सकती है।


वृष::आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। महिलाएं आज अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास करेंगी, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। छात्र किसी विषय को गहराई से समझने के लिए अतिरिक्त क्लास ले सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी।


मिथुन::आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। निर्माण या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का वातावरण खुशहाल बनेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। किसी काम को पूरा करने में भाई का सहयोग मिल सकता है।


कर्क::आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। रोजगार और करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में जीवनसाथी का सहयोग आपकी सफलता को और आसान बना देगा। बिजनेस को लेकर नए और प्रभावी विचार मन में आएंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।


सिंह::आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों से अच्छा तालमेल बनाकर रखें, भविष्य में यही रिश्ते आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है, सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद से कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा।


कन्या::आज का दिन उत्तम फल देने वाला है। पेंडिंग कार्यों को निपटाने में किसी करीबी की मदद मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने और किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी रिश्तेदार की सलाह लाभदायक रहेगी। साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी और कोई अच्छी पुस्तक भी मिल सकती है।


तुला::आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा और परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी होंगी। बड़ों का आशीर्वाद आपके कार्यों में तरक्की दिलाएगा। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।


वृश्चिक::आज का दिन लाभ और राहत लेकर आएगा। बिजनेस में किए गए बदलाव जल्द ही सकारात्मक परिणाम देंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी लंबे समय से चली आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे मानसिक बोझ कम होगा। परिवार में शांति और सौहार्द बना रहेगा। इस राशि के लेखकों को नई कहानी या रचना का विचार आ सकता है।


धनु::आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें और बड़ों की सलाह जरूर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को वरिष्ठ नेताओं से मिलने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके प्रोजेक्ट में सहायक साबित होगी।


मकर::आज का दिन सामान्य लेकिन प्रगति वाला रहेगा। आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में काम आएंगे। बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेकर सम्मान और प्रशंसा प्राप्त होगी।


कुंभ::आज का दिन सकारात्मक रहेगा। बिजनेस से जुड़े रिश्तों को मजबूत करने के लिए अहम फैसले लेंगे। निवेश से पहले किसी आर्थिक सलाहकार की राय लेना सही रहेगा। छात्र प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे और संस्थान से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और परिवार का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नए काम की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ करें, लाभ होगा।


मीन::आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और सीनियर-जूनियर दोनों आपसे प्रभावित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। पहले की गई किसी मदद का फल आज आपको मिलेगा। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, जिससे मन शांत और संतुलित रहेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies