News

12/19/2025 7:44:47 PM

सिविल लाइंस जादूगर रोड पर मिला घायल अजगर-वन विभाग ने किया रेस्क्यू..

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। सिविल लाइंस स्थित जादूगर रोड पर घायल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। 

जानकारी के अनुसार शाम जादूगर रोड स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के समीप किसी ने अजगर पड़ा हुआ देखा जिसके मुंह के पास कुछ चोट के निशान थे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू करने का कार्य शुरू किया और उसे अपने साथ ले हुए। आबादी क्षेत्र में अजगर आने के बाद लोगों में हड़कंप मचा रहा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies