News

12/17/2025 12:12:24 PM

सड़क किनारे छलका रहे थे जाम-19 को लिया पुलिस ने हिरासत में...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। थाना भगवानपुर पुलिस ने सड़क किनारे व ढाबो पर बैठकर जाम छलकारहे 19 व्यक्तियों को हिरासत में लेने के साथ चालान काटे है। इसके साथ ही हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसा कृत्य न करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देश के क्रम में राज्यव्यापी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा भी अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान 19 व्यक्तियो द्वारा दौराने चैकिंग कस्बा क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाके में चैकिंग अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को चेक किया गया। साथ ही साथ सड़क किनारे व ढाबों की चैकिंग की गई। जिसमें ढाबों में बैठकर नियमों का उल्लघंन कर जाम छलकाते पाए गए। व्यक्तियों के विरु्द्द अन्तर्गत धारा 81 पुलिस अधिनियम में कार्यवाही कर 19 व्यक्तियों का चालान किया गया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies