News

12/13/2025 11:05:50 AM

भृष्टाचार मिटाने में जनता को आना होगा आगे::जोशी...

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर। क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा पहुँचे सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने देश से भृष्टाचार खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस के लिए देश की जनता को खुद भी भृष्टाचार मिटाने में आगे आना होगा आपको बता दे कि नारसन ब्लॉक के गाँव घोसीपुरा में हाकम अली के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पिरपुरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित सुराज सेवा दल के अनेको कार्यकर्ता शामिल रहे सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों सहित विधायकों और सांसदों पर भी कड़े प्रहार करते हुए कहा कि आज देश की खराब होती जा रही स्थिति के यही सब लोग ज़िम्मेदार है और हमे अपने हक के लिए इन्ही लोगों से लड़ना होगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies