News

जज बने मोहम्मद वसीक का कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मान....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। पीसीएस जे की परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बने मोहम्मद वसीक का कांग्रेस नेताओं एवम अन्य समाजसेवी लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सभी ने कहा कि मोहम्मद वासिक ने शहर का नाम रोशन किया है। 




रुड़की के सत्ती मोहल्ला निवासी मोहम्मद वसीक वर्तमान में एपीओ पद पर तैनात है उन्होंने सोमवार को आए पीसीएस जे के परीक्षा परिणाम में अपना स्थान बनाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोगों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और फूल मालाओं से स्वागत किया। मोहम्मद वसीक ने कहा कि वह शुरू से ही जज बनना चाहते थे और इसके तैयारी में जुटे थे इससे पूर्व उनका चयन एपीओ के पद पर हो गया लेकिन उसके बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखी। उन्होंने कहा कि पिता जाकिर और गुरुओं के आशीर्वाद से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। सचिन गुप्ता ने कहा कि मोहम्मद वसीक ने शहर का नाम रोशन किया है और पूर्ण विश्वास है कि वह न्यायिक क्षेत्र में एक नई मिशाल कायम करेंगे और लगातार उपलब्धियों को हासिल करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर  एडवोकेट जावेद अख्तर, ईश्वर लाल शास्त्री, सोहेल खान, कलीम खान, मुबासिर, सकील अहमद, रीतू कंडियाल, डॉक्टर माजिद, हेमेंद्र  चौधरी, रियासत अली, अशरफ अली, शाकिर अली, सलमान, मोहम्मद नीमार,  पंकज सोनकर, राजेन्द्र बाडी आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies