News

हंगामे के बीच हटाया गया नगर से अतिक्रमण....

रूड़की।हंगामे के बीच नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण नगर निगम की टीम ने सोमवार को बीटी गंज बाजार समेत आसपास के इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों ने काफी हंगामा भी किया। पुलिस की मदद से टीम ने अतिक्रमण हटाया। साथ ही 31 लोगों का चालान किया गया। जिनके द्वारा अतिक्रमण किया गया था। टीम ने 14500 रुपये की धनराशि भी इनसे वसूल की।

मुख्य नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों की वजह से आम लोगों को तमाम तरह की परेशानियां हो रही थी। जाम की स्थिति बाजार में अक्सर रहती है। उन्होंने बताया कि कई बार लोगों को चेताया गया। पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए। बावजूद लोग अतिक्रमण करते रहे। बीच-बीच में अभियान चलाकर हटाया भी गया। लेकिन कुछ लोग बार-बार अतिक्रमण कर दुकान सजा रहे थे। ऐसे में नगर निगम की टीम ने सोमवार को अभियान चलाते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इधर, अभियान के दौरान तमाम लोगों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम बेवजह व्यापारियों को परेशान कर रही है। उन्होंने टीम से अभियान बंद करने की मांग की। हालांकि मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies