दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।पुलिस ने दो पक्षों में हुए विवाद में दोनो पक्षों के आठ लोगो के खिलाफ गालीगलौज मारपीट,जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में 19 अप्रैल को दो पक्षों में विवाद हो गया था।जिसमें दोनो पक्षो के लोग घायल हो गए थे।जिनको मेडिकल के लिए भेज दिया गया था। जिसमे दोनो पक्षों की तहरीर पर आठ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि एक पक्ष से जरीफन की तहरीर पर समीम ,खुशनसीब, मुर्तजा, वसीम और दूसरे पक्ष के समीम की तहरीर पर फरमान,सलमान, इमरान और अकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies