News

गुरुकुल नारसन इकाई में सर्वसम्मति से चुने गए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तीन पदाधिकारी.....

दैनिक रुड़की (राजेश कुमार):::

नारसन। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने गुरुकुल नारसन में नगर अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष पद पर राजन वर्मा, विवेक कुमार एवं विनीत राठी को चयनित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रमोद गोयल ने कहा कि गुरुकुल नारसन हमारे प्रदेश की सीमा से लगती हुई पहली इकाई है।

जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा नारसन में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया की है। जिसमें हमें अध्यक्ष पद के लिए चार एवं महामंत्री एक और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन प्राप्त हुआ था। जिसमें तीन दावेदारों ने अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया था एवं महामंत्री पद के लिए किया गया नामांकन रद्द हो गया था।क्योंकि प्रत्याशी की रसीद नहीं कटी हुई थी। चुनाव अधिकारी अवनीश शर्मा एवं सह चुनाव अधिकारी अनूप राणा ने कहा कि संगठन ने हमें यह जिम्मेदारी देकर हम पर जो विश्वास जताया था उसे पूरा करने की ईमानदारी से कोशिश की है। प्रक्रिया संपन्न करने के लिए सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया। 

इस अवसर पर जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा की हमें आशा है तीनों पदाधिकारी सभी व्यापारियों के साथ मिलकर संगठन की नीति नीति के अनुसार कार्य करेंगे और सभी व्यापारियों की समस्याओं का हल करने की कोशिश करेंगे। जो व्यापारी सदस्यता अभियान में सदस्य बनने से रह गए हैं दोबारा से सदस्यता अभियान चला कर उनको अपने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण करवाए। उन्होंने कहा कि गुरुकुल नारसन में पहली बार चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने विश्वास दिलाया कि संगठन के साथ चलकर व्यापारियों की समस्याओं को हल किया जाएगा।उन्होंने जिले के पदाधिकारीयो का धन्यवाद भी दिया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies