News

कोटामुरादनगर की ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी ने पद से हटाया-जांच में फर्जी पाए गए थे शैक्षिक प्रमाण पत्र....

दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

रुड़की। नामांकन पत्र के साथ लगाए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के आरोप में कोटा मुरादनगर विकासखंड बहादराबाद की ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी द्वारा उनके पद से हटा दिया गया है। गाँव के व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के बाद हुई जांच के उपरांत यह कारवाई अमल में लाई गई है। 



बीती एक मई को जिलाधिकारी धिराज सिंह गबर्याल द्धारा जारी किये गए आदेश में बताया गया है। मुजम्मिल पुत्र रहमत अली निवासी कोटा मुरादनगर विकासखंड बहादराबाद ने 17.10.2022 को दिए अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि कोटा मुरादनगर के ग्राम प्रधान शाहजहां ने अपने नामांकन पत्र के साथ लगाए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी हैं। शिकायत के बाद जिलाधिकारी द्वारा मामले की जांच करवाई गई तो शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जिसके बाद ग्राम प्रधान शाहजहाँ को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। उनके द्वारा समय मांगा गया लेकिन उसके बावजूद वह प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही कर पाई। जिसके बाद अब जिलाधिकारी ने एक मई को आदेश जारी कर कोटा मुरादनगर की ग्राम प्रधान को उनके पद से हटा दिया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies