News

चार धाम यात्रा के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ की बैठक-असमाजिक तत्वों को चेताया....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। चार धाम यात्रा के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं होटल,रेस्टुरेंट संचालकों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों को बताई तो अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। 



रुड़की नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक के दौरान एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि इसी माह चार धाम यात्रा शुरू हो रही है जिसे सकुशल संपन्न करवाना पूरे प्रदेश वासियों की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस यात्रा को सकुशल संपन्न करवाया जा सकता हैं। वहीं इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने नगर से संबंधित समस्याएं पुलिस को बताई जिसमें बाहरी लोगों द्वारा एवं नाबालिग चालकों द्वारा ई रिक्शा संचालन, ई रिक्शा का रूट निर्धारण की मांग, रोडवेज पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती, अतिक्रमण समेंत कई समस्याएं पुलिस के सामने रखी। इसके साथ ही यात्रियों को शहर से गुजारे जाने की मांग भी व्यापारियों ने की ताकि उनका रोजगार बढ़े। जिसका ज़बाब देते हुए एसपी देहात एसके सिंह ने कहा कि ई रिक्शा चलाने वाला बालिग होना चाहिए नही तो पुलिस रिक्शा को सीज करेगी और रिक्शा किराए पर देने वालों को सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि किराए पर रिक्शा देने वाले चालक का पूरा रिकॉर्ड रखे अन्यथा कारवाई के लिए तैयार रहें। एसपी देहात ने असमाजिक तत्वों को चेताते हुए कहा कि गलत तरीके या गलत इरादे से रह रहे लोगों के लिए अब कठिन समय आने वाला है। अब सत्यापन अभियान जोरों से चलाया जाएगा और गलत लोगों पर कारवाई होगी। वहीं शहर में ई रिक्शा का रूट निर्धारण के संबंध में उन्होंने कहा कि सबको साथ और विश्वास में लेकर रूट निर्धारण किया जाएगा।वहीं 

रात में हैड लाइट बंद कर रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ चालानी कारवाई होगी। वहीं अभिभावकों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को वाहन देने से पहले अभिभावक सतर्क रहें। ध्यान दें कि उनका बच्चा बालिग हो और पूरे नियमों का पालन कर ही वाहन चलाए। वहीं होटल स्वामियों को कहा कि किसी को कमरा देने से पूर्व पूरा रिकॉर्ड रखें इसके साथ ही होटल ढाबों पर शराब न पिलाएं। किसी संदिग्ध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। एसपी देहात ने चार धाम यात्रा सकुशल संपन्न करवाने में सभी का सहयोग मांगा। इस अवसर पर सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, सीओ मंगलौर विवेक कुमार,सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी,व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रदेश महासचिव नवीन गुलाटी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक,राम गोपाल कंसल, सरदार सतवीर सिंह, आकाश जैन, कविश मित्तल, एसएसआई मंगलौर धर्मेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies