News

दरगाह क्षेत्र में हुडदंग मचाने वाले 16 युवक गिरफ्तार....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। पुलिस ने दरगाह क्षेत्र में महिला जायरीनों पर फब्तियां कसने ओर हुड़दंग मचाने वाले 16 युवको के खिलाफ शांतिभंग में चलान कर न्यायालय पेश किया गया है।


थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र के आसपास में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा नशे की हालत में हुड़दंग करने और जायरीनों के साथ अभद्रता व अश्लील फब्तियां करने की शिकायत पर एसपी देहात के निर्देश पर एसएसआई आमिर खान ने नेतृत्व में महिला पीएसी टीम के साथ दरगाह ओर आसपास में चेकिंग अभियान चलाकर वसीम, आसिफ,शोएब,मोहतासिन,रहमान, सूफियाना, साकिर, नाज़िम, मुकीम, सलमान, तनवीर, अजीम,समीर, साहिल, शाहरुख, साकिब को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर न्यायालय पेश किया गया है।टीम में एसएसएआई आमिर खान,राम अवतार ,भीम दत्त शर्मा, सोनू चौधरी, अलियास अली,जमशेद अली,अजय काला शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies