News

गंगनहर पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार.....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


पुलिस के अनुसार सतीश वशिष्ठ पुत्र रूपचंद वशिष्ठ निवासी पुरानी तहसील द्वारा तहरीर दी गई थी कि रामपुर रोड स्थित लोहे सरिया स्क्रैप की दुकान के अंदर से अज्ञात चोरों द्वारा लोहे की ग्रिल, गेट, सरिया व खिड़की आदि सामान चोरी कर लिया गया है। जिस संबंध में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार पुलिस टीम गठित की गई। उसके बाद गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल की छानबीन कर देर रात मुखबिर की सूचना पर नसीब पुत्र शफीक उम्र 24 वर्ष निवासी मक्का मस्जिद गुलाब नगर, राजू कश्यप पुत्र फूल सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी कृष्णा नगर से पुलिस ने चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद, कांस्टेबल राकेश राणा शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies