News

डिफेंस कॉलोनीवासियों ने कूड़ाघर स्थानान्तरण को लेकर छावनी परिषद के अधिकारियों को सौंपा....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। राष्ट्रीय सैनिक संस्था एवं डिफेंस कालोनीवासियों ने डिफेंस कॉलोनी स्थित कूड़ा घर को स्थानांतरित करने को लेकर छावनी परिषद के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


राष्ट्रीय सैनिक संस्थान के जिला अध्यक्ष बृजेश त्यागी ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी स्थित कूड़ा घर आबादी क्षेत्र में है। जिससे क्षेत्रवासियों को विभिन्न समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ाघर के आसपास कूड़ा गिरने से बच्चे व बुजुर्ग गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। क्षेत्र में बदबू फैल रही है। प्रत्येक वर्ष कूड़ा घर में आग लग जाती है इसके आसपास के घरों में आग लगने का खतरा बना रहता है। इससे रास्ता भी संकरा हो रहा है। जिससे वाहनों को आने-जाने में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे वहां के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाए नहीं तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर विकास पाल, सतीश धीमान, सतीश चंद्रपाल, सौरज सिंह, सतीश नेगी, कुंवर सिंह कंडारी, कमल सिंह रावत, सत्येंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies