News

आज 26 अप्रैल दिन शुक्रवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आपकी मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे।


वृष::आज आपके बैंक-बैलेंस में गड़बड़ी हो सकती है। आप इनकम से ज्यादा खर्च करेंगे। जिस वजह से आपकी आर्थिक परेशानियां भी बढ़ती हुई दिखाई देगी। अगले 66 दिनों में आपको किसी भी लग्जरी आइटम या महंगी वस्तु को खरीदने से बचना है।


मिथुन::आज बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं। और जिनके खयालात आपसे मिलते हैं। आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे।


कर्क::आज धन संबंधित मामलों में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। आप किसी को भी धन उधार ना दे और ना ही कहीं इन्वेस्ट करें, नहीं तो धन हानि हो सकती है। रुपए खर्च होने से आपकी परेशानियां बढ़ने वाली है।


सिंह::आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह के कामों में समय की बर्बादी न करें।


 कन्या::आज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज के दिन कुछ नया जज़्बा जागेगा। आपके अंदर का हौसला बढेगा। आपके अंदर ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखिए।


तुला::आज पैसों को लेकर काफी सोच समझ कर कार्य करने हैं, आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। खर्च बढ़ेगा, कोई रिश्तेदार या मित्र धन से संबंधित मांगने के लिए कॉल कर सकता है, पैसे देने से बचना है। नहीं तो आपके पास धन की कमी हो सकती है।


वृश्चिक::आज समय इनके लिए काफी खर्चीला रहने वाला है. इन दोनों आप पैसो की बचत करने में असमर्थ महसूस करेंगे, परिवार की जरूरत की वजह से आपको कर्ज तक लेना पड़ सकता है।


धनु::आज जातक आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा।


मकर::आज आप कुछ भावनात्मक रहेंगे। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा।


कुंभ::आज जातक जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। दोस्तो के साथ अनबन होने का योग हैं। वाणी पर संयम रखें। बेरोजगारों को भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। स्वयं को जरूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें।


मीन::आज जातक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आपकी बचत कम होगी. आमदनी के स्रोत नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं, धन का प्रबंधन अच्छे से करें. दूसरे की सलाह लेकर किसी प्रकार का कोई भी निवेश न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies