News

14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार-दूसरे की तलाश जारी...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और फ़रार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।


थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया था। कि मंगलवार की देर शाम को उसकी 14 वर्षीय किशोरी घर के बाहर काम कर रही थी।इसी दौरान बाइक सवार दो युवक घर के बाहर से जबरन उठाकर उसकी किशोरी जंगल में ले गए।और उसकी किशोरी के साथ दुष्कर्म मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर बदहवास हालत में जंगल मे छोड़कर फरार हो गए थे।पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म,पोक्सो और मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ओर आरोपियों की गरफ्तारी के लिए एसआई एकता ममगई के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी थी।मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी कुर्बान उर्फ पंगा निवासी पिरान कलियर को बावन्दररा धनौरी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।टीम में एसआई एकता ममगई ,सोनू चौधरी,शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies