News

अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मैडल जीतकर लौटी खिलाड़ी का स्कूल प्रबंधन ने किया स्वागत.....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्क्वे मार्शल आर्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर लौटी छात्रा का शास्त्री नगर स्थित न्यू सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रा ने स्कूल और शहर ही नही बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। 

शास्त्री नगर स्थित न्यू सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक नवीश अरोड़ा ने बताया कि 9 से 14 मार्च तक थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्क्वे मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में रुड़की निवासी शाल्विया शर्मा ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल प्रदेश एवं देश का नाम रोशन हुआ है। प्रधानाचार्य मधु अरोड़ा ने बताया कि अन्य छात्र छात्राओं को इस तरह के खिलाड़ियों से सीख लेने की आवश्यकता है जो अपने परिवार एवं विद्यालय के साथ देश का नाम खेल जगत में रोशन कर रहे है। स्कूल प्रबंधन में प्रधानाचार्य ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें स्कूल की ओर से स्मृति चिन्ह मोमेंटो ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ी के माता-पिता एवं उनके परिजनों साथ उनके कोच भी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies